{"_id":"6a060c814f025f082d085d16","slug":"youth-protest-against-paper-leak-and-recruitment-scam-submit-memorandum-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-153818-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पेपर लीक और भर्ती धांधली पर युवाओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पेपर लीक और भर्ती धांधली पर युवाओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Thu, 14 May 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी को ज्ञापन सौंपते नौजवान सभा व एसएफआई के कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
फतेहाबाद। देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और एचपीएससी भर्ती घोटालों के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) तथा भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
युवाओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली तथा एचपीएससी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताई। नौजवान सभा के जिला प्रधान पवन ने कहा कि एनटीए की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भी नीट परीक्षा लीक होने के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। उस परीक्षा में 67 विद्यार्थियों का एक साथ रैंक-1 हासिल करना बड़े घोटाले की ओर संकेत करता है।
जिला कैशियर संदीप जांगड़ा ने कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था ने 22 लाख विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में डीवाईएफआई जिला कमेटी सदस्य अंकुश घोसियाना, अजीत धांगड़, जोन बरसीन, विकास भूथन और पंकज भूथन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।