फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth murdered in village ditch, blood stained bricks and broken bottles found near the dead body

Fatehabad News: गांव खाई में युवक की हत्या, शव के पास मिली खून से सनी ईंटें और टूटी बोतलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in village ditch, blood stained bricks and broken bottles found near the dead body
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस
रतिया। गांव खाई में 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई। मंगलवार को युवक का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही खून से सनी ईंटें व कांच की टूटी बोतलें मिली हैं। शव की हालत देखकर लग रहा था कि काफी बर्बरता की गई है, शव से पेट की अंतड़ियां तक बाहर निकली हुई थीं। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर शव व उसके पास खून से सनी ईंटों और बोतलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खाई निवासी मृतक युवक के भाई सेठी ने बताया कि वह पेंटर है जबकि उसका भाई देवीलाल गाड़ियों के मैकेनिक का काम करता था। देवीलाल ने 4-5 साल पहले सूर्य नगर हिसार निवासी सोनिया के साथ लव मैरिज की थी, जिसके बाद इनके दो बच्चे भी हुए। सेठी ने कहा कि उसका भाई देवीलाल अक्सर शराब पीता था, जिस कारण उसकी अपनी पत्नी के साथ अनबन रहती थी। सोनिया करीब छह महीने पहले देवीलाल को छोड़कर चली गई थी और उसने दूसरी शादी कर ली। उसके बाद देवीलाल करनाल में उनके किसी परिचित के पास मैकेनिक का काम करने लगा। कुछ दिन पहले उसके चाचा के लड़के संदीप की शादी में शामिल होने के लिए एक माह पहले गांव आया था। मगर शादी के बाद से वह करनाल वापस नहीं गया। अक्सर शाम को वह शराब पीकर घर आता था।
विज्ञापन


सोमवार शाम अहाते में बैठकर दो दोस्तों के साथ पी रहा था शराब
सोमवार शाम को भी वह गांव के शराब ठेका के पास अहाते में बैठकर अपने दो दोस्तों मंजू व निक्का के साथ शराब पी रहा था। सेठी ने शिकायत ने बताया कि वह रात को शराब ठेका के पास बैठे अपने भाई देवीलाल के पास गया और उसे घर चलने के लिए कहा तो उसने कुछ देर में आने की बात कही। इसके बाद वह घर जाकर सो गया और देवीलाल रातभर घर नहीं आया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गांव के राजपाल ने उसे घर आकर सूचना दी कि देवीलाल गांव के संजय के खेत में मृत अवस्था में पड़ा है। इस पर जब परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि वहां देवीलाल मृत अवस्था में पड़ा था और उसके पास खून से सनी ईंटें व बीयर की टूटी हुई बोतलें पड़ी थीं। सेठी ने आरोप लगाया कि किसी ने उसके भाई के सिर पर ईंटों से हमला कर व बीयर की बोतलें तोड़कर पेट में वार किया है, जिससे उसके पेट की आंतें बाहर निकली हुई थीं। उसके सिर और मुंह पर ईंटों के वार के काफी निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फुट दूर घसीट कर छोड़ा गया शव

मृतक के भाई सेठी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि चोटें मारने के अलावा उसके गले को साफे से भी खींचकर दबाया हुआ था क्योंकि देवीलाल के शव को करीब 20 फुट दूर घसीटकर छोड़ा गया था। पुलिस ने मृतक के भाई सेठी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सदर थाना पहुंचे मृतक देवीलाल के पिता खेमचंद व परिजनों ने हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।


कोट
गांव खाई में युवक देवीलाल की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पेट, सिर व गले में चोटों के निशान हैं। खून से सनी ईंट और बोतलें बरामद की गई हैं। हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-ओमप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed