फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   youth festival, student, perform, college, fatehabad

युवा महोत्सव का आगाज, 35 कॉलेजों के 380 विद्यार्थी करेंगे कला का प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
youth festival, student, perform, college, fatehabad
एमएम कालेज में आयोजित युवा महोत्वस में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित 8वें युवा महोत्सव का शुक्रवार को फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में आगाज हुआ। चलो, इस धरती को रहने योग्य बनाएं थीम पर आयोजित इस महोत्सव में सीडीएलयू से संबंधित 35 से अधिक कॉलेजों से करीब 380 विद्यार्थी साहित्यिक और ललित कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने विश्वविद्यालय स्तरीय यूथ फेस्टिवल की मेजबानी करने पर एमएम कॉलेज प्रबंधक समिति व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रो. दीप्ति धर्माणी, डीन फैकल्टी ऑफ ह्यूमनटिस सीडीएलयू सिरसा व एमएम एजुकेशन सोसायटी के प्रधान राजीव बत्रा ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और यूथ फेस्टिवल के बारे में बताया।
विज्ञापन

आज कई प्रतियोगिताएं होंगी, सम्मानित करने पहुंचेंगे वाइस चांसलर
यूथ फेस्टीवल के दूसरे दिन डिबेट, श्लोकोच्चारण, ऐलोकेशन, संस्कृत गायन, कोलॉज, रंगोली, पेंटिंग, पोस्टर मेकिग, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, मेहंदी सहित अनेक प्रतिस्पधाओं का आयोजन होगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीएलयू सिरसा के वाइस चांसलर प्रो. विजय कायत बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित विधायक दुड़ाराम ने एमएम कॉलेज को जिले की शान बताते हुए कहा कि वे भी इस कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं। विधायक पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले शिक्षा रूपी मंदिर में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। एमएम एजुकेशन सोसायटी प्रधान राजीव बत्रा ने कहा कि हर बार यूथ फेस्टिवल में नया टेलेंट देखने को मिलता है। यह उत्सव हर विद्यार्थी के जीवन का उत्सव है और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मंच पर आने के बाद ही हार-जीत का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केके अरोड़ा, डॉ. अमरजीत, प्रो. आरके कौशिक, महिला कॉलेज रतिया के प्राचार्य सीएल जस्सु, डॉ. सुरेन्द्र सिंह डायरेक्टर यूथ वेलफेयर सीडीएलयू सिरसा, राजेश छिकारा सहायक डायरेक्टर यूथ वेलफेयर सीडीएलयू सिरसा, कोषाध्यक्ष कैलाश बत्रा, संजीव बत्रा, गर्वनिंग बॉडी सदस्य सुनील सचदेवा, डॉ. आत्मप्रकाश मेहता, नरेश सरदाना, रमेश सचदेवा, बंटी सहदेवड़ा, सुनील चौधरी, महिला कॉलेज भोडिय़ाखेड़ा से डॉ. अनुराधा, डॉ. कर्मजीत कौर, डॉ. आत्माराम, एमएम बीएड कॉलेज प्राचार्या डॉ. जनक मेहता, डॉ. सीमा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन सचिव डॉ. ज्योति नागपाल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया।

पहले दिन वर्कशॉप व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
यूथ फेस्टिवल के शुभारंभ के साथ ही आज कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसके अलावा बीएड कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. महेश मेहता व ललित चोपड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में 35 से अधिक कॉलेजों के करीब 380 विद्यार्थियों ने बौद्धिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। यूथ फेस्टिवल के प्रथम दिन एसजेएच नकवी रोहतक, प्रो. रिछपाल स्किल्ड यूनिवर्सिटी गुडगांव, राकेश कुमार कुरुक्षेत्र, सोनिया हिसार, अमन रत्ति फतेहाबाद, जतिन्द्र कौर डीएवी अबोहर, अरुण आसरी जींद व राजेश जांगड़ा जींद सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल से ललित कलाओं के अनेक विद्वानों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed