{"_id":"68ee911848cf84abef091422","slug":"youth-festival-begins-on-the-27th-preparations-underway-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142078-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवा महोत्सव 27 से, तैयारियों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवा महोत्सव 27 से, तैयारियों पर हुआ मंथन
Tue, 14 Oct 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित नगराधीश कार्यालय में जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर
फतेहाबाद । सीटीएम गौरव गुप्ता ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित नगराधीश कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 27 व 28 अक्टूबर को होने वाले जिला युवा महोत्सव में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी करवाना सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न करवाएं।
सीटीएम ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन आईटीआई भोडिया खेड़ा में किया जाएगा। इस महोत्सव में प्रतिभागी बनने के लिए 15 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग के युवक-युवतियां जिला की किसी भी आईटीआई में 24 अक्टूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला तथा लोक वाद्य यंत्र एकल व समूह आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन
बैठक मेंं आईटीआई भोडिया खेड़ा के प्राचार्य रमेश कुमार, सुभाष चंद्र, पूनम कुमारी, डॉ. जेबी यादव, अमित पंवार, डॉ. लखबीर उपस्थित रहे।