फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth dies under suspicious circumstances in village Nahla

Fatehabad News: गांव नहला में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 21 Apr 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in village Nahla
भूना। गांव नहला में शनिवार को एक युवक की अपने ही घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के समय मृतक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और गले में रस्सी डली हुई थी। पुलिस ने मृतक की मां बिमला देवी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। युवक के शव का रविवार को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक 35 वर्षीय राजू मनियार की मां बिमला देवी ने बताया कि उसका बेटा राजू शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटी व एक बेटा शामिल है। उन्होंने बताया कि वह उससे और अपने भाई से अलग पत्नी सहित रहता था। घटना के समय उसकी पत्नी अनीता बच्चों सहित भिवानी के पास गांव सेंधवा में अपने मायके गई हुई थी। मगर दोपहर बाद घरेलू कार्य के लिए जब पड़ोसी ने जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था और घर में कोई नहीं था। बिमला देवी ने बताया कि पड़ोसी ने इस संबंध में उसे जानकारी दी। लोगों ने कमरे में लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर देखा तो राजू अंदर मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

घटना की सूचना भूना थानाध्यक्ष संदीप कुमार को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया। पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक की मां बिमला के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। राजू के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed