फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth dies of corona, 6 new infected found, 12 healthy

कोरोना से युवक की मौत, 6 नए संक्रमित मिले, 12 हुए स्वस्थ

Thu, 01 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of corona, 6 new infected found, 12 healthy
जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वीरवार को कोरोना संक्रमित 31 वर्षीय युवक की मौत हुई है। वहीं 6 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। और स्वस्थ होने पर 12 लोगों को घर भेज दिया गया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का कुल आंकड़ा 469 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के गांव घासवां निवासी 31 वर्षीय युवक हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल था। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ोपल में तीन, भट्टू में दो तथा फतेहाबाद शहर में कोरोना संक्रमण का एक नया केस मिला है। जिले में अब तक 232451 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 17756 संक्रमित मिले हैं। अब तक 17215 स्वस्थ हो गए हैं। वहीं राहत की बात यह है कि नए मरीजों का आंकड़ा कम रहा है। जिले में संक्रमण दर 0.58 फीसदी रही है। जिले में रिकवरी रेट 96.95 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed