फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth dies due to intoxication in Fatehabad

Fatehabad News: फतेहाबाद में नशे से युवक की जान गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to intoxication in Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक की नशे से मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार रात को युवक की तबीयत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशा लेने का आदी था। कई बार नशा छुड़वाने को लेकर नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र भी दाखिल करवाया गया, लेकिन नशे की लत नहीं छूटी। शनिवार को भी नशे का सेवन करने के बाद तबीयत बिगड़ गई और फिर मौत हो गई।
विज्ञापन

40 से ज्यादा युवाओं की हो चुकी है मौत
नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल होने वाले मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फॉलोअप लिया जाता है। वर्ष 2018 में नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत हुई थी। नशा मुक्ति केंद्र में करीब 1500 मरीज दाखिल हो चुके हैं। फॉलोअप के दौरान सामने आया है कि करीब 40 युवाओं की मौत हो चुकी है। ये नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल होकर उपचार ले चुके थे।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में 14 माह में आए ये मरीज
माह ओपीडी दाखिल हुए
अप्रैल 2022 200 52
मई 229 31
जून 255 38
जुलाई 332 40
अगस्त 301 49
सितंबर 325 34
अक्तूबर 190 19
नवंबर 158 16
दिसंबर 212 20
जनवरी 2023 282 21
फरवरी 237 24
मार्च 236 15
अप्रैल 180 12
मई 187 39
कोट
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की मौत हुई है। मामले में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था और ओवरडोज से मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed