फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth died in Brahmanwala village, angry family members kept the dead body on the road and blocked it

Fatehabad News: गांव ब्राह्मणवाला में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth died in Brahmanwala village, angry family members kept the dead body on the road and blocked it
रतिया। क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवाला के पास प्लाटा रोड को जाने वाले रास्ते पर वीरवार दोपहर बाद पिकअप और बाइक की टक्कर में ब्राह्मणवाला निवासी 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दो स्कूली छात्राएं सड़क के दूसरी तरफ गिरने से बालबाल बच गईं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर युवक का शव ब्राह्मणवाला रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद डीएसपी संजय सिंह और शहर थाना प्रभारी जयसिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को उठाकर रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ब्राह्मणवाला निवासी 18 वर्षीय आकाशदीप अपनी दो चचेरी बहनों को साथ लेकर गांव प्लाटा से बलियाला स्कूल में बाइक पर सवार होकर पेपर दिलवाने गया था। पेपर दिलवाकर दोपहर बाद वापस अपने गांव ब्राह्मणवाला की तरफ जा रहा था। भाखड़ा नहर और गांव के बीच में लिंक रोड पर वाहन की टक्कर से आकाशदीप की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पीछे बैठी दोनों लड़कियां सुरक्षित बच गईं। बताया जा रहा है कि किसी पिकअप वाहन से बाइक की टक्कर हुई थी।
विज्ञापन

घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव रोड पर ही रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से गांव रोझावाली के पास रास्ता बंद कर रखा है, जिसके चलते उन्हें आने जाने के लिए छोटे-छोटे टूटी-फूटी कच्चे रास्तों पर जाना पड़ता है। रास्ता बंद होने के चलते आज भी मजबूरन लड़कियों के पेपर दिलवाने के लिए छोटी और टूटी-फूटी सड़क से जाना पड़ा। जिसके चलते यह घटना घटी। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द इस रास्ते को खोला जाए और टक्कर मारने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाए। देर शाम को डीएसपी संजय सिंह के जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed