फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth commits suicide under suspicious circumstances, case registered against villager

Fatehabad News: युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, ग्रामीण पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide under suspicious circumstances, case registered against villager
रतिया। गांव बाड़ा में बुधवार शाम 22 वर्षीय मजदूर ने खेत में बने नोहरे में सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। पता चलने पर मजदूर विक्की के पिता छोटा सिंह मौके पर पहुंचे। विक्की को नागरिक अस्पताल लाया गया। मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटा सिंह ने गांव निवासी जैला सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छोटा सिंह ने बताया कि उसका बेटा विक्की गांव के एक किसान के पास बतौर सीरी काम करता था। कुछ दिन पूर्व गांव का ही जैला सिंह उसके चरित्र को लेकर उसे बदनाम कर रहा था। इसके चलते उसका बेटा परेशान रहने लगा। छोटा सिंह ने बताया कि हर रोज की तरह विक्की बुधवार को भी जमीदार के पास काम करने गया था। जब मैं भी खेतों में गया तो देखा कि बेटा नोहरे में गया हुआ है, वहां देखा कि उसने सल्फास की गोलियां खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। छोटा सिंह ने आरोप लगाया कि जैला सिंह के कारण ही उसके बेटे ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी कैलाश जोशी ने बताया कि पुलिस ने छोटा सिंह के बयान पर गांव के जैला सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed