{"_id":"6491e2ae17129ee65c0230f6","slug":"youth-caught-trying-to-steal-in-anganwadi-center-tied-his-hand-and-beaten-with-slippers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-1099-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी के प्रयास में पकड़े गए युवक का हाथ बांधकर चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी के प्रयास में पकड़े गए युवक का हाथ बांधकर चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव मानावाली में चोरी के प्रयास में पकड़े गए युवक की पिटाई करते हुए ग्रामीण ।
फतेहाबाद। गांव मानावाली के आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी करने के लिए पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने पहले युवक के हाथ रस्सियों से बांधे और फिर उसे चप्पलों से पीटा। इसके बाद में पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसमें वह कह रहा है कि वह तो पहले ही मरा पड़ा है। उसने किसी का कुछ नहीं चुराया, सरकार का ही सामान उठाया है। इस दौरान वह यह भी कहता है कि उसे पीटना महंगा पड़ जाएगा।
मामले के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से 6-7 बैग गेहूं चोरी हो गए थे। इसके बाद सोमवार को फिर दो युवक आंगनबाड़ी केंद्र के बंद होने के बाद पहुंचे और ताला तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने देखा तो एक युवक खेतों में भाग गया, जबकि दूसरा गांव की तरफ भाग निकला। जिसे पकड़ लिया गया और उसकी धुनाई की गई। घटना की वीडियो सामने आई है, जिसमें कुछ लोगों ने एक युवक के हाथ रस्सियों से बांधे हुए हैं और उसे चप्पलों से पीटा जा रहा है। जिस पर युवक कह रहा है कि वह तो पहले ही मरा पड़ा है। उसने किसी का कुछ नहीं उठाया, जो उठाया है, सरकार का उठाया है। युवक कहता है कि उसे पीटना महंगा पड़ जाएगा, जिस पर ग्रामीण कहते हैं कि महंगे को क्या हमें फांसी देगा।
कोट
चोरी के मामले में आरोपी के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिटाई मामले की जानकारी नहीं है।
-देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी भट्टूकलां