फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth attacked with sword, case registered against two accused

Fatehabad News: युवक पर तलवार से हमला, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sword, case registered against two accused
फतेहाबाद। शहर के रतिया चुंगी पर एक युवक पर तलवारों व कापों से हमला कर दिया गया। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया और फिर प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में शहर पुलिस ने गांव अकांवाली निवासी प्रमोद सिंह उर्फ शूटर के बयान पर आरोपी भोड़ियाखेड़ा निवासी सन्नी और तायबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद सिंह उर्फ शूटर ने बताया कि एक अप्रैल की शाम को अपने दोस्तों के साथ रतिया चुंगी पर खड़ा था। इस दौरान चार-पांच युवक आए और उन्होंने हमला कर दिया। आरोप है कि भोड़ियाखेड़ा निवासी सन्नी ने तलवार से हमला किया और आरोपी तायबा ने कापे से हमला किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed