फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth attacked with sword and sticks

Fatehabad News: युवक पर तलवार व लाठी-डंडों से हमला

Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sword and sticks
भूना। शहर में दिनदहाड़े हमले के बाद घायल मोनू दहिया को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते परिजन व अन्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। वार्ड 15 में पूर्व पार्षद के घर के सामने गली में ड्रीम पिज्जा संचालक वार्ड 14 निवासी मोनू दहिया (23) पर बुधवार को कई युवकों ने हमला कर दिया। हमलावर तलवार व लाठी-डंडे लहराते हुए आए और मोनू दहिया को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल मोनू को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के हाथ-पैर में कई जगह फ्रैक्चर आए हैं।
विज्ञापन

मोनू मंगलवार को अपने एक दोस्त के साथ हिसार के आजाद नगर में शादी समारोह में गया था। वहां से बुधवार को लौटने के बाद 10 से 15 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल के बयान दर्ज कर हमले के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed