फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with 180 intoxicating tablets

नशे की 180 गोलियों सहित युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 180 intoxicating tablets
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने गांव धांगड़ से बिसला के बीच बाइक पर सवार युवक को काबू करके उससे नशे की 180 गोलियां बरामद की है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी धांगड़ के बिसला रोड के रूप में हुई है। फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टीम गश्त के दौरान गांव धांगड़ से बिसला की तरफ जा रही थी। जैसे ही टीम बिसला रोड पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पास पहुंची तो सड़क किनारे बने एक कमरे के पास एक युवक मोटरसाइकिल लिए खड़ा नजर आया। उक्त युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल को स्टार्ट करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से नशे की 180 गोलियां बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed