{"_id":"67bb6020c2b48e0f89050e18","slug":"youth-are-unable-to-prepare-for-sports-due-to-lack-of-facilities-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-129778-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मैदान में सुविधाएं न होने से युवा नहीं कर पाते खेलों की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मैदान में सुविधाएं न होने से युवा नहीं कर पाते खेलों की तैयारी
Sun, 23 Feb 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
गांव मेहूवाला के खेल मैदान में दौड़ते युवा। स्रोत: युवा
फतेहाबाद। गांव मेहूवाला में खेल मैदान बनाने के लिए करीब 10-12 साल पहले 4 एकड़ पंचायती जगह छोड़ी गई थी। इस मैदान में गांव के करीब 50 युवा अपने स्तर पर ही खेलों का अभ्यास करते हैं।
बता दें कि गांव की आबादी करीब 6500 के आसपास हैं। गांव के करीब 100 लोग देश के लिए सेना में सेवाएं दे चुके और दे रहे हैं। इसके अलावा 10-12 लोग पुलिस में भी हैं। ये सभी अपने स्तर पर ही तैयारी करके सेना और पुलिस में भर्ती हुए हैं। गांव में अभी भी काफी युवा अग्निवीर योजना और पुलिस में भर्ती होने के लिए अपने स्तर पर ही तैयारी कर रहे हैं। इन युवाओं की मेहनत देखते हुए पंचायत ने करीब 10-12 साल पहले गांव में ही खेल मैदान बनाने की कवायद शुरू की थी। इसके लिए बाकायदा बन मंदौरी रोड पर 4 एकड़ जगह छोड़ी भी गई थी।
मैदान में है सेम की समस्या
जल स्तर ऊपर होने से खेल मैदान में सेम की समस्या है। जिस कारण युवाओं को तैयारी करने में काफी परेशानी आती है। ऐसे में पंचायत ने अपने स्तर पर मैदान में जगह चिह्नित करने के दौरान मिट्टी भी डलवाई थी। लेकिन समय बीतने के साथ वह भी सेमग्रस्त हो गई। इतने युवाओं के खेलों के प्रति रुझान देखते हुए पंचायत ने खेल विभाग, जिला प्रशासन या फिर प्रदेश सरकार से कभी भी मैदान को स्टेडियम बनाने की मांग नहीं रखी।
विज्ञापन
गांव के युवा सुंदरपाल, बलिंद्र, मोनू, भरत सिंह, विकास कुमार आदि ने कहा कि पंचायत और खेल विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। ताकि गांव नशे से दूर रहे और युवा खेलों की तरफ अग्रसरित हो सके।
-- -- -- -- -- --
खेल मैदान की समस्या को लेकर जिला खेल अधिकारी से मिले हैं। तब अधिकारी ने बताया कि मैदान के लिए कभी बजट ही जारी नहीं किया गया है। ऐसे में प्रशासन से अपील है कि खेल मैदान को व्यवस्थित कर वहां पर उचित प्रबंध किए जाए।
-सुंदरपाल, युवा, गांव मेहूवाला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तैयारी के लिए मैदान तो है पर वहां पर सुविधाएं नहीं हैं। अगर मैदान को तैयार कर दिए जाए तो यहां पर गांव की बेटियां भी अभ्यास कर सकती हैं। वो भी आगे आकर गांव और जिले का नाम खेलों के साथ रोशन कर सकती हैं।
-मोनू, युवा, गांव मेहूवाला।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
खेल मैदान को लेकर गांव के सरपंच प्रतिनिधि के सामने मांग रखी तो उन्होंने बताया कि कोई बजट जारी नहीं हुआ है। खेल मैदान के लिए प्रशासन के समक्ष मांग रखी है। उम्मीद है कि जल्द ही मैदान को व्यवस्थित किया जाएगा।
-बलिंद्र सिंह, युवा, गांव मेहूवाला
-- -- -- -- -- -- -- -
सभी परिवार इतने संपन्न नहीं हैं कि निजी एकेडमी में खर्चा करके खेलों की तैयारी कर सके। अगर जिला प्रशासन या प्रदेश सरकार गांव में खेल की सुविधाएं मुहैया करवा दें तो यहां से काफी प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं।
-मनीष सैनी, युवा, गांव मेहूवाला