फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth accused of kidnapping and assault, case registered against 6

युवक ने अपहरण और मारपीट करने का लगाया आरोप, 6 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of kidnapping and assault, case registered against 6
रतिया। शहर थाना पुलिस ने गांव रायपुर ढाणी निवासी मनप्रीत सिंह की शिकायत पर गांव के ही छह युवकों के खिलाफ रास्ता रोककर अपहरण करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों में ढाणी रायपुर निवासी दयाल सिंह, मनप्रीत सिंह, राजू, गुरदीप सिंह और हरप्रीत का नाम शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह ने कहा कि वह बाइक पर अपने गांव से रतिया स्थित अपनी दुकान पर आ रहा था। टोहाना रोड पर सिटी पैलेस के सामने आरोपियों ने अपनी बीट कार उसकी बाइक के आगे अड़ा दी। तभी गाड़ी में सवार लोग नीचे उतरे और उसे पीटने लगे। गाड़ी में डालकर उसे गांव में उसके घर ले गए, वहां भी उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से वहां से भागा और नागरिक अस्पताल पहुंचा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed