फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young men showed hooliganism in Hans Colony, broke electricity meters by hitting them with sticks

Fatehabad News: हंस कॉलोनी में युवकों की बदमाशी, डंडों से तोड़े बिजली मीटर

Sat, 30 Aug 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Young men showed hooliganism in Hans Colony, broke electricity meters by hitting them with sticks
शहर की हंस कॉलोनी में मीटर तोड़ने के मामले एकत्रित मोहल्ला के लोग। संवाद - फोटो : किशोरी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।
फतेहाबाद। शहर की हंस कॉलोनी में शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने घरों के बाहर लगे करीब 15 बिजली के मीटर डंडों से तोड़ दिए। युवकों ने तेजधार हथियार, लाठी डंडे और लोहे की पाइपों से मीटरों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

हंस कॉलोनी निवासी गुड्डी, लक्ष्मी, धनकोरी और कालू आदि ने बताया कि शुक्रवार रात को वे अपने घरों में सोए थे। अचानक डंडों की आवाज आने लगी। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो 5 से 6 युवक लाठी डंडे व तलवारों से बिजली के मीटर व घर के बाहर लगी पानी की पाइप और दुकानों के गेट पर वार कर रहे थे।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के करीब 40 मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को कहा कि वे घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवा दें। वहीं शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और खुद मौके पर निरीक्षण करके आए हैं। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने पर युवकों को पकड़ लिया जाएगा। वैसे इस बारे में फिलहाल शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

:: हंस कॉलोनी में बिजली के मीटर तोड़े जाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

-रिपनदीप, एसडीओ, अर्द्ध शहरी बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।

शहर की हंस कॉलोनी में मीटर तोड़ने के मामले एकत्रित मोहल्ला के लोग। संवाद

शहर की हंस कॉलोनी में मीटर तोड़ने के मामले एकत्रित मोहल्ला के लोग। संवाद- फोटो : किशोरी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed