{"_id":"65bc83a34c5918579000e41a","slug":"young-man-who-came-on-bicycle-stolen-hookah-from-outside-house-in-fatehabad-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: साइकिल पर आया युवक घर के बाहर से उठा ले गया हुक्का, घटना सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: साइकिल पर आया युवक घर के बाहर से उठा ले गया हुक्का, घटना सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड
Fri, 02 Feb 2024 11:29 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:29 AM IST
सार
फतेहाबाद के टोहाना में हुक्के के चोरी का अजब-गजब मामला सामने आया है। गांव डांगरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने घर के बाहर हुक्का रखा हुआ था। एक साइकिल सवार युवक हुक्के को चुरा ले गया। चोरी की चोरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
हुक्का चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आपने अनेक बार घरों से सोने-चांदी के जेवर, नकदी या घरेलू सामान चोरी होने की घटनाएं तो बहुत सुनी और देखी होगी। मगर टोहाना के गांव डांगरा से एक साइकिल सवार युवक घर के बाहर रखा हुक्का ही चुरा कर ले गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में नजर आई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है ताकि हुक्का चोर की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डांगरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने घर के बाहर हुक्का रखा हुआ था। एक साइकिल सवार युवक इस हुक्के को चुरा ले गया। इससे पहले वह गलियों में रेकी करता हुआ भी दिखाई दिया है। आरोपी हुक्के को चोरी करने के बाद साइकिल पर रखकर टोहाना की तरफ आता हुआ भी दिखाई दिया है। अब इस चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन