फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   young man made a false story of loot, case, police, loot, fatehabad

कर्ज से परेशान युवक ने रची खुद से ढाई लाख लूट की कहानी

Fri, 10 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
young man made a false story of loot, case, police, loot, fatehabad
जाखल। युवक के साथ लूट की घटना नहीं हुई थी बल्कि कर्ज से परेशान उसने झूठी कहानी रच डाली। अपने भाई के ढाई लाख रुपये ले जाते समय युवक ने अपने साथ छह अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा लूटपाट कर बैग छीनकर फरार हो जाने का केस दर्ज करवा दिया। जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो युवक की सारी बात फर्जी निकली। युवक से पूछताछ कर न केवल पूरी घटना से पर्दाफाश कर दिया बल्कि उसके घर से ही उसकी राशि को बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अब झूठा मुकदमा दर्ज करवाने व पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जाखल पुलिस थाना में टोहाना के वार्ड नंबर 17 निवासी एक युवक मोहित ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने भाई भाग चंद के पास नरवाना में मुनीमी का काम करता है। बीते दिन बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई के ढाई लाख रुपये लेने गांव चांदपुरा में किसान अमरीक सिंह के पास गया व वहां से यह रकम लेकर वापस बाइक पर टोहाना लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में नड़ैल के पास तीन बाइक पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने बैग में रखी ढाई लाख रुपये की राशि सहित बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने घटनाक्रम को शुरुआत से लेकर शिकायत दर्ज करवाने तक जब बारीकी में जांच की तो पता चला कि युवक मोहित उसके साथ घटी घटना के बाद वहां से अपने शहर टोहाना पहुंचा। उसके बाद वापस जाखल पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाने के लिए आया। इसी बात पर पुलिस को शक हो गया कि अगर उसके साथ इतनी बड़ी घटना हुई थी तो वह मौके पर ही क्यों नहीं रुका। वह सीधा टोहाना पुलिस थाना जो कि वहां से मात्र 3 किमी. दूरी पर है यहां क्यों नहीं पहुंचा। पुलिस ने युवक मोहित की गतिविधियों के बारे में भी पूछताछ की तो वह संतोषजनक नहीं पाई। शक होने पर पुलिस ने युवक मोहित से गहनता से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। युवक मोहित ने पुलिस के समक्ष माना कि वह असल में कर्ज से परेशान है। उसने कई लोगों से उधार पैसे लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवक मोहित ने जो लूटपाट का मामला दर्ज करवाया था वह सरासर झूठा और एक मनगढ़ंत साजिश थी। पुलिस ने कुछ ही समय के अंदर इस पूरे मामले को सुलझाते हुए न केवल इसे साफ कर दिया बल्कि उसके रुपये भी उसके घर से बरामद कर लिए हैं। फिलहाल इस मामले में मोहित पर झूठा मामला दर्ज करवाने व पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कुमार, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed