फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man fell in Bhakra due to slipping, missing

पैर फिसलने से भाखड़ा में गिरा युवक, लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Young man fell in Bhakra due to slipping, missing
मनजीत सिंह। - फोटो : Fatehabad
गांव नंगल के पास भाखड़ा नदी में रविवार देर शाम नहाते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह नदी में बह गया। युवक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सोमवार को परिजनों ने कैथल से गोताखोरों को बुलाया। इन गोताखोरों ने तीन किलोमीटर तक युवक की खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

युवक की पहचान शहर के वार्ड नंबर 17 निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। वह अपने मामा के साथ स्कूटी पर पंजाब क्षेत्र के कस्बा मोफर से रतिया आ रहा था। दोनों रास्ते में गांव नंगल के समीप भाखड़ा पुल पर नहाने के लिए रुक गए थे। इसी दौरान मनजीत बह गया। सूचना मिलते ही बाह्मणवाला पुलिस चौकी के बीट अधिकारी धर्मपाल व भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। युवक के मामा वार्ड नंबर दो निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि अत्यधिक गर्मी होने के कारण गांव नंगल के समीप भाखड़ा पुल पर रुक गए और वहां पर नहाने लग गए। भाखड़ा पुल के समीप पानी का बहाव तेज होने के कारण पैर फिसल गया और भांजा मनजीत सिंह गोते खाने लग गया। सोमवार शाम तक भी मनजीत का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed