फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man caught with Rs 42.18 lakh and 22 grams of gold in Jakhal

Fatehabad News: जाखल में 42.18 लाख और 22 ग्राम सोने सहित युवक को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Young man caught with Rs 42.18 lakh and 22 grams of gold in Jakhal
जाखल। रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार रात को टोहाना के पास एक व्यक्ति से करीब 42 लाख 18 हजार की राशि व 22 ग्राम पीली धातु सोने की वस्तु के साथ एक युवक को पकड़ा है। युवक की पहचान महाराष्ट्र के सगलो निवासी सागर के रूप में हुई है। रेलवे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक पंजाब के सुनाम में किसी दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, व्यक्ति किसी के पास ज्वेर्ल्स की दुकान पर काम करता है। सोमवार को वह जाखल के रास्ते सरबत दा भला एक्सप्रेस में दिल्ली सोने-चांदी के आभूषण लेने के लिए जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टोहाना से काबू कर लिया है। युवक के पास 42 लाख 18 हजार रुपये की राशि और 22 ग्राम सोने की वस्तु बरामद हुई। पुलिस ने जब उससे संबंधित राशि के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे सुरक्षा प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है और आयकर विभाग को सूचना दी गई है। आयकर विभाग की ओर से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में चुनाव के चलते अलर्ट पर पुलिस :

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जाखल रेलवे सुरक्षा बल की टीम की ओर से इसे लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस ने अलर्ट रहते हुए मंगलवार को कार्रवाई करते हुए युवक को दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed