फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man caught with intoxicating pills gets 10 years imprisonment

Fatehabad News: नशे की गोलियों समेत पकड़े गए युवक को 10 साल कैद

Thu, 17 Oct 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young man caught with intoxicating pills gets 10 years imprisonment
फतेहाबाद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिखा की अदालत ने नशीली गोलियों और अवैध पिस्तौल सहित पकड़े गए स्थानीय गांव किरढाण निवासी आशीष कुमार को दोषी करार देकर 10 साल की कैद और 1,02,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

इस मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस ने 30 मार्च 2022 को गांव किरढाण निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक विभागीय दल गांव भोड़िया खेड़ा के पास बने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन के नजदीक मौजूद था। इसी दौरान एक कार चालक को रुकने का इशारा किया तो रुकने के बजाय वह वापस मोड़ कर भागने लगा। जब शक के आधार पर कार चालक आशीष को काबू कर उसकी तलाशी ली गई तो कार से 588 पत्ते अल्प्राजोलम टैबलेट्स 0.5 एमजी, 45 पत्ते ट्रामाडोल और अवैध पिस्तौल 315 बोर भी बरामद हुई। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आशीष को दोषी मानकर यह सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed