फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man beaten up due to rivalry for giving drug information, case registered against five

Fatehabad News: नशे की सूचना देने की रंजिश में युवक को पीटा, पांच पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten up due to rivalry for giving drug information, case registered against five
फतेहाबाद। गांव ढाणी छतरियां के पास एक युवक को पुरानी रंजिश में मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि नशा करने की सूचना देने की रंजिश में हमला किया गया। मामले में पुलिस ने घायल गांव खुंबर निवासी गुरविंद्र के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में गुरविंद्र ने बताया कि वह गांव के ही दो युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर फतेहाबाद गए थे। शाम को जब आ रहे थे तो ढाणी छतरियां के पास तीन मोटरसाइिकल पर पांच नामजद और दो-तीन अन्य युवक आए। युवकों ने उसे रोक लिया और इसके बाद कापा के साथ हमला किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। साथियों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रंजिश ये है कि उसने आरोपियों को कहा था कि नशा करने को लेकर गांव में बताएगा, इसी के चलते आरोपियों ने हमला कर दिया। फिलहाल सदर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed