फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man attacked with knife while dancing on DJ at wedding

Fatehabad News: शादी में डीजे पर नाचने के दौरान युवक पर चाकू से वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife while dancing on DJ at wedding
भट्टू कलां (फतेहाबाद)। गांव पीलीमंदोरी में बरात में आए युवकों में झगड़ा होने पर हिसार के गांव सीसवाला निवासी युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक योगेश घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भट्टू मंडी में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव सीसवाला निवासी योगेश ने बताया कि वह डी फार्मेसी का छात्र है। 7 दिसंबर की रात को वह अपने दोस्त के गांव गोरखपुर निवासी मोनू सुरा की शादी में गांव पीलीमंदोरी की ढाणी में आया हुआ था। रात के समय वह अपने ताऊ के बेटे के साथ डीजे पर नाच रहा था। इसी दौरान हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा निवासी गंगेश गुज्जर और उसके साथ के पांच अन्य लड़कों ने उससे झगड़ा किया। गंगेश ने अपने हाथ में लिया हुआ चाकू उसके पैर व कूल्हे पर मारा। अन्य आरोपियों ने उसे पकड़ कर रखा था। फिर सभी ने थप्पड़, मुक्के मारे। उसका भाई मनीष छुड़वाने लगा तो उसको भी थप्पड़-मुक्के मारे गए। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। योगेश ने बताया कि गंगेश के साथ कुछ समय पहले उसका झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में हमला किया गया। भट्टू थाना पुलिस ने योगेश के बयान पर गंगेश गुज्जर पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed