फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young boy died in road accident at Fatehabad

Haryana: ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक युवक की मौत

Mon, 08 Dec 2025 06:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 06:02 PM IST
सार

ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार की छत उड़ गई। 

विज्ञापन
Young boy died in road accident at Fatehabad
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

रतिया रोड़ पर गांव जापतेवाला के पास सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस हादसे में  कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक रतिया के गांव सहनाल निवासी 26 वर्षीय अमन पुत्र कृष्ण कंबोज गांव में ही पोल्ट्री फार्म चलाता है। सोमवार को वह अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर अपने व्यवसाय संबंधित टोहाना में कुछ सामान खरीदने गया था। यहां से वह सामान लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान कुलां रतिया मार्ग पर गांव जापतेवाला के पास पहुंचने पर उसकी कार सामने से आ रही पराली की गांठों से लदी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी भयानक थी कि इससे ऑल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गई। इससे वहां मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद चालक मौके पर अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण व राहगीर घटनास्थल पर एकत्रित हुए। हादसे की सूनचा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार में फंसे युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इसके बाद शव की शिनाख्त कर, इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed