{"_id":"6a07553826645148cd044179","slug":"yellow-paw-on-illegal-construction-dtp-took-action-on-ramsara-road-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-153897-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, रामसरा रोड पर डीटीपी ने दिया कार्रवाई को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, रामसरा रोड पर डीटीपी ने दिया कार्रवाई को अंजाम
Fri, 15 May 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
भट्टू- रामसरा रोड़ पर अवैध निर्माण तोड़ते जेसीबी मशीन। स्त्रोत : प्रशासन
भट्टू कलां। रामसरा रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने कार्रवाई करते हुए हटवा दिया। डीटीपी विभाग की ओर से यह कार्रवाई भट्टू-रामसरा रोड स्थित अवैध निर्माण स्थल पर की गई। कार्रवाई का नेतृत्व डीटीपी राज कीर्ति ने किया, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में कृषि विभाग के एडीओ राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विभाग की टीम में कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता अंकित बिश्नोई भी शामिल रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनफोर्समेंट ब्यूरो विंग की पुलिस टीम एसआई नरेंद्र के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। डीटीपी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति किए गए निर्माण के खिलाफ विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।
नियमों का उल्लंघन कर किए गए अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाने पर विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।