फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Yamunanagar champion in girls and Kaithal champion in boys

Fatehabad News: लड़कियों में यमुनानगर और लड़कों में कैथल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Yamunanagar champion in girls and Kaithal champion in boys
सीबीएसई कलस्टर स्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता की विजेता लड़कियों की टीम को सम्मानित करते डीईईओ - फोटो : Fatehabad
भूना (फतेहाबाद)। विश्वास नव शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय सीबीएसई कलस्टर स्तरीय अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों की बास्केटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। यमुनानगर की लड़कियों और कैथल के लड़कों की टीम बास्केटबाल चैंपियन रहा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश सेवदा, स्कूल संचालिका मंजू खुराना, डायरेक्टर सौरभ खुराना व प्रिंसिपल मुकेश मोंगिया ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीबीएसई कलस्टर स्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता में हिमाचल व हरियाणा राज्य की 31 से अधिक टीमों के 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। लड़कियों के वर्ग में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि लड़कों के वर्ग में शेमरॉक पब्लिक स्कूल कैथल की टीम विजयी रही। गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल पोंटा साहिब की टीम दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान पर रही। लड़कियों की एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी यमुनानगर एवं दुर्गा पब्लिक स्कूल हिमाचल प्रदेश की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की प्रतियोगिता में शकील कॉन्वेंट स्कूल अंबाला एवं इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल कैथल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय रेवड़ी, दलीप सिंह, विकास ढिल्लो, रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अंकुर गोयल, सुमित अग्रवाल, विकास पूनिया, तरुण कुमार, दुलीराम, कुलदीप सिंह, नरेंद्र कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतने वाला पक्ष कभी अहंकार न करें : डीईईओ
विजेताओं को सम्मानित करते हुए डीईईओ वेद दहिया ने कहा कि खेलों में हार और जीत दोनों के ही अलग-अलग मायने हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम उत्साहित होती है और पराजित होने वाली टीम में निराशापूर्ण माहौल हो जाता है। इसलिए जीत वाले पक्ष को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए और पराजित होने वाले को कभी हौसला नहीं छोड़ना चाहिए। खेलों में हार से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed