फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   World Mosquito Day: Larva growing in homes carelessly, found in 945 homes

विश्व मच्छर दिवस : लापरवाही से पनप रहा लारवा, 945 घरों में मिल चुका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:02 AM IST
सार

जुलाई माह में ही 609 घरों में लारवा मिला है। सबसे ज्यादा लारवा घरों में फ्रिज की ट्रे और कूलरों में पाया गया है। मच्छरों के कारण फैलने वाली बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व मच्छर दिवस हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन मलेरिया के पहले मरीज की पहचान हुई थी।

विज्ञापन
World Mosquito Day: Larva growing in homes carelessly, found in 945 homes
विश्व मच्छर दिवस। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फतेहाबाद में अज्ञानता और लापरवाही के कारण हर दूसरे-तीसरे घर में मच्छराें का लारवा पनप रहा है। इससे डेंगू और मलेरिया फैल रहे हैं। सर्वे और जागरूकता के बावजूद लोगों के घरों में लारवा मिलने के मामले कम नहीं हो रहे है। जिले में इस साल सर्वे के दौरान 945 घरों में लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन


जानकर हैरानी होगी कि जुलाई माह में ही 609 घरों में लारवा मिला है। सबसे ज्यादा लारवा घरों में फ्रिज की ट्रे और कूलरों में पाया गया है। मच्छरों के कारण फैलने वाली बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व मच्छर दिवस हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन मलेरिया के पहले मरीज की पहचान हुई थी।
विज्ञापन


इस साल ये मिल चुके मरीज
बीमारी मरीज
डेंगू 2
मलेरिया 0
चिकनगुनिया 1
जिले में डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 2
लारवा नष्ट करने के लिए टीमों ने घरों में जाकर की जांच
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 61621 घरों में सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 39971 कूलरों, 45754 पानी की टंकियों, 8035 पानी की होजी49713 गमलों व 37713 टायरों की जांच की गई। जांच के दौरान 945 घरों में लारवा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप और पंचायतों के सहारे विभाग
स्वास्थ्य विभाग पहले खुद गांवों और शहरों में फोगिंग करवाता था। पिछले करीब चार सालों से फोगिंग का जिम्मा नगर परिषद और नगर पालिका व पंचायतों के हवाले कर रखा है। लेकिन संबंधित विभाग फोगिंग नहीं करवा रहे हैं। फतेहाबाद क्षेत्र में ही नप की ओर से एक बार भी अभी तक फोगिंग नहीं करवाई गई है। नप के पास तीन मशीनें है।

जिले में सबसे ज्यादा डेंगू का प्रकोप, जाने क्या हैं लक्षण
- अचानक सिर में तेज दर्द व बुखार का होना
- मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
- जी मचलाना और उल्टी का आना
- गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना

ऐसे करें डेंगू से बचाव
डेंगू फैलाने वाला मच्छर खड़े हुए साफ पानी में पनपता है। घर पर कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर आदि में पनप सकता है। पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक्कर रखें। कूलर का सप्ताह में एक बार खाली करके जरूर सुखाएं। यह मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे कपड़े पहने जो शरीर को पूरी तरह से ढक सकें।


स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार घरों और दुकानों व कार्यालयों में जाकर सर्वे कर रही हैं। लारवा मिलने पर उसे नष्ट भी कर रही है। लोगों को खुद भी जागरूक होने की जरूरत है कि वह कैसे खुद को मच्छरों से बचा सकते हैं। 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जा रहा है, इस दिन लोगों को जागरूक करेंगे। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed