फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Working hours will be fixed

Fatehabad News: हटाए गए सफाई कर्मचारी वापस लिए जाएंगे, काम के घंटे होंगे तय

Thu, 06 Feb 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Working hours will be fixed
फतेहाबाद में यूनियनम कार्यालय में बैठक करते नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी।
फतेहाबाद। सफाई ठेकेदार और नगरपालिका कर्मचारी संघ के बीच चल रहे विवाद को लेकर बुधवार को सफाई ठेकेदार और यूनियन के डेपुटेशन के बीच नगर परिषद कार्यालय में वार्ता हुई। कार्यकारी अधिकारी की मध्यस्थता में हुई इस बैठक में कार्यकारी अधिकारी व ठेकेदार के सफाई इंचार्ज ने आश्वासन दिया कि हटाए गए कर्मचारियों को जल्द काम पर वापस लिया जाएगा व ठेके के सफाई कर्मचारियों के काम के घंटे तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

ठेकेदार के इंचार्ज यह भी कहा कि वर्क ऑर्डर में सफाई कर्मचारी व कचरा कलेक्शन हेल्पर की जितनी संख्या बनती है, उसे पूरा किया जाएगा। अधिकारी कभी भी चेक कर सकते हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद प्रधान विजय ढाका व सचिव ओम प्रकाश लोट ने बताया कि संघ के डेपुटेशन व कार्यकारी अधिकारी, ठेकेदारों के बीच हुई वार्ता संतोषजनक रही।
विज्ञापन

संघ को ये आश्वासन दिया गया है कि एक हफ्ते में हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाएगा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अगर एक हफ्ते में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 11 फरवरी को संघ आंदोलन का नोटिस देगा और आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। इसके अलावा संघ ने चेतावनी दी कि अगर नगर परिषद प्रशासन 311 ऐप या पोर्टल से हाजिरी लगाई तो उसका भी विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत से पूर्व नगर पालिका कर्मचारी संघ की बैठक यूनियन कार्यालय में इकाई प्रधान विजय ढाका की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। संघ के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़ व इकाई वरिष्ठ उप प्रधान सत्यवान टांक ने बताया कि संघ प्रशासन से लम्बे समय से मांग कर रहा है कि फतेहाबाद शहर की आबादी सवा लाख से अधिक हो गई लेकिन नगर परिषद में जो सफाई कर्मचारियों के पद हैं, वह 2017 की आबादी के हिसाब से सृजित किए हुए हैं, जिनकी संख्या 157 है।
वर्तमान आबादी के हिसाब लगभग 300 पद सफाई कर्मचारियों के बनते हैं। संघ ने मांग की कि फतेहाबाद प्रशासन बढ़ती जनसंख्या व नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों के देखते हुए नए पद सर्जित कर कर्मचारियों की भर्ती करे।

-
अतिक्रमण हटाने के दौरान जिम्मेदार अधिकारी साथ होने की उठाई मांग
कर्मचारियों ने कहा कि शहर में अतिक्रमण व फ्लैक्स, होर्डिंग आदि उतरते समय झगड़े की आशंका रहती है। ऐसे में फतेहाबाद प्रशासन व अधिकारी सुनिश्चित करे कि ऐसे अभियान के दौरान जिम्मेदार अधिकारी मौजूद होने चाहिए। बैठक में कोषाध्यक्ष वीरू रत्ति, उप प्रधान नरेश राणा, प्रेस सचिव राजा राम चौहान, मुख्य संगठनकर्ता अमित गिल, उप प्रधान पवन चिंडालिया, ओम प्रकाश झलनिया, रंजना, शकुंतला, धीरज घोघलिया, सह सचिव गुरदयाल भट्टी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed