फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers should work to strengthen the Congress organization: Gogi

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करें कार्यकर्ता : गोगी

Sat, 16 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Workers should work to strengthen the Congress organization: Gogi
फतेहाबाद। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी का स्वागत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा व अन्य। - फोटो : सुभाष तिराहे पर फुटपाथ को तोड़ती नगरपालिका की जेसीबी। स्रोत यातायात पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह गोगी शनिवार को जिला कार्यालय में पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, मा. सतबीर, विक्की कम्बोज सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शमशेर सिंह गोगी ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित की राजनीति करती आई है और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने देश और प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज आम आदमी परेशान है। युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है और किसानों, मजदूरों तथा व्यापारियों को भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोगों के बीच जाना चाहिए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed