फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers do not want to see the Chautala family and the traitors who broke the INLD together: Kunal Karan Singh

चौटाला परिवार व इनेलो को तोड़ने वालों को साथ नहीं देखना चाहते कार्यकर्ता : कुणाल करण सिंह

Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Workers do not want to see the Chautala family and the traitors who broke the INLD together: Kunal Karan Singh
युवा इनेलो नेता कुणाल करण सिंह प्रेसवार्ता करते हुए संवाद
फतेहाबाद। जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) की यात्रा में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का फोटो लगाने पर दोहते कुणाल करण सिंह ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। युवा इनेलो नेता कुणाल करण सिंह ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि वो लोग आज स्व. ओमप्रकाश चौटाला की फोटो लगा रहे हैं, जिन्होंने इनेलो पार्टी और परिवार को तोड़ने का काम किया।
विज्ञापन

कुणाल ने कहा कि जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने सबसे पहले स्व. ओमप्रकाश चौटाला की फोटो अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाई है, क्योंकि जब भी जेजेपी के अंदर कोई भी गलत काम करना हो तो सबसे पहले उसको ही आगे किया जाता है। चौटाला परिवार व पार्टी को तोड़ने में भी सबसे अहम योगदान दिग्विजय चौटाला का रहा है।
विज्ञापन

करण सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने स्पष्ट कहा था कि इन लोगों ने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी को तोड़ने का काम किया है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी इनेलो के लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया। करण सिंह ने कहा कि वह जेजेपी नेताओं से पूछना चाहते हैं कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला दिग्विजय की शादी में क्यों नहीं गए, उन्हें सबसे बड़ा गद्दार क्यों कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करण सिंह ने कहा कि जींद उपचुनाव में जब दिग्विजय ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था तो रातों रात पूर्व सीएम चौटाला को अस्पताल से जेल भेजने का शर्मनाक काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed