फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers cremated dead lawyer from corona

कोरोना से दम तोड़ने वाले वकील का नगर पालिका ने किया दाह संस्कार

Tue, 15 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Workers cremated dead lawyer from corona
हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद नेहरा की कोरोना संक्रमण के चलते बीती शाम को मौत हो जाने के पश्चात मंगलवार सुबह एंबुलेंस गाड़ी द्वारा उनका शव श्री रामबाग स्वर्ग आश्रम में लाया गया और पीपी किट में सुसज्जित नगर पालिका के कर्मचारियों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले एडवोकेट के परिवार में शामिल पत्नी, बेटी व बेटे को पीपी किट में ही मृतक के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करवाए और उसके पश्चात उनके बेटे ने ही अग्नि भेंट की। अंतिम संस्कार के दौरान जहां स्वर्ग आश्रम के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के इंचार्ज डॉ. भरत सिंह के अलावा अस्पताल का स्टाफ व परिवार के अन्य लोग भी उपस्थित थे। स्वर्ग आश्रम के अंदर ही परिवार के 3 लोग पीपी किट में दर्शन करने के लिए गए थे जबकि अन्य लोग अंतिम संस्कार के दौरान दूरी बनाए हुए थे। स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले परिवार के लोग हेतु सैनिटाइजर का प्रबंध किया हुआ था और पूरा माहौल ही गमगीन था। एडवोकेट के इस आकस्मिक निधन को लेकर पूरे रतिया क्षेत्र में ही शोक व्याप्त था। इधर बार एसोसिएशन के के सीनियर अधिवक्ता राजेंद्र नेहरा का कोविड-19 कोरोना के चलते आकस्मिक निधन होने पर रतिया बार एसोसिएशन ने शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके निधन के शोक में रतिया बार एसोसिएशन ने 2 दिन का वर्क सस्पेंड भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed