फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers angry with CSI's misbehavior go on strike, agree on apology

Fatehabad News: सीएसआई के दुर्व्यवहार से खफा कर्मियों की हड़ताल, माफी पर माने

Mon, 16 Jun 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Workers angry with CSI's misbehavior go on strike, agree on apology
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर लगे कचरे के ढेरसंवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद के सीएसआई पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा सफाई कर्मचारी सोमवार सुबह 7 बजे हड़ताल पर चले गए। दोपहर बाद सीएसआई के खेद जताने और माफी मांगने पर ही हड़ताल खत्म हुई।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के चलते शहर में सफाई नहीं हुई और न ही डोर टू डोर कचरा उठान हुआ। सुबह 9 बजे जब कार्यालय खुला तो किसी भी ब्रांच में काम शुरू नहीं करने दिया गया। अन्य विभागों के कर्मियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) सतपाल सैनी पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए और कहा कि रविवार को छुट्टी के दिन भी काम करवाने का दबाव डाला जा रहा है। दुर्व्यवहार को लेकर जब तक सीएसआई धरनास्थल पर पहुंचकर माफी नहीं मांगेंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के चलते नगर परिषद की गृहकर शाखा, आधार कार्ड केंद्र, जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा में काम काज बंद रहा। लोग काम करवाने के लिए भटकते रहे। सोमवार का दिन होने के चलते नगर परिषद में काफी भीड़ रही।
इधर, दोपहर एक बजे नगर परिषद कार्यालय में ईओ राजेंद्र सोनी, लेखाधिकारी सुरेंद्र रोहिल्ला, सीएसआई सतपाल सैनी की बैठक हुई। इसके बाद अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे। उपप्रधान सविता टुटेजा, पार्षद चंद्रभान वधवा भी मौजूद रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के वरिष्ठ राज्य उपप्रधान रमेश तुषामड़ ने कहा कि सीएसआई हर कर्मचारी और दारोगा पर दादागिरी दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि बंदा बना दूंगा, राजनीति छोड़ दो, अपने आप को सुधार लो।
रमेश ने कहा कि कर्मचारी नेता कर्मचारियों के हक की आवाज उठाते हैं। रविवार को भी फोन करके दबाव डाला गया है कि काम करना पड़ेगा। सीएसआई के दुर्व्यवहार के कारण यह हड़ताल करनी पड़ी है। वहीं धरनास्थल पर पहुंचे सीएसआई ने कहा कि कुछ भी गलत नहीं कहा गया है। शहर में रविवार को सफाई न होने को लेकर शिकायतें आती हैं इसलिए संबंधित दारोगा को फोन करके कहा गया था। अगर फिर भी किसी को गलत लगा है तो खेद प्रकट करते हैं। सीएसआई के माफी मांगने बाद धरना खत्म हो गया।
दो बजे शाखाओं में शुरू हुआ काम

नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल दोपहर एक बजे खत्म हुई और इसके बाद लंच टाइम हो गया। दोपहर 2 बजे सभी शाखाओं में काम शुरू हुआ। हालांकि इससे पहले लोग गृहकर भरने के लिए पहुंचे पर हड़ताल के चलते भर नहीं पाए। यही नहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए भी लोग इधर-उधर भटकते रहे।

-

सिर्फ डंपिंग साइट से उठा शाम को कचरा

कर्मचारियों की हड़ताल बेशक सोमवार दोपहर को खत्म हो गई लेकिन डोर टू डोर कचरा उठरा बंद रहा। रविवार को छुट्टी होने के चलते उठान नहीं हुआ था। इसके अलावा दो दिन न ही शहर में सफाई हुई। शाम को नगर परिषद ने सिर्फ मुख्य कचरा संग्रह स्थल से कचरा उठवाया। हड़ताल के चलते शहर के करीब 30 हजार घर और दुकानदार प्रभावित हुए।

-

नगर परिषद कार्यालय में मृत्यु प्रमाणपत्र संबंधित काम के लिए आए थे, लेकिन शाखा बंद होने के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई है।

- सुरेंद्र कौर, निवासी फतेहाबाद

-

नगर परिषद कार्यालय में बच्चों को आधार कार्ड बनवाने के लिए आए थे। दोपहर तक केंद्र बंद होने के चलते नहीं बन पाए। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद कार्ड बन पाए हैं।


- सोहन सिंह, निवासी फतेहाबाद

-

नगर परिषद कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित काम के लिए आए थे। लेकिन शाखा बंद होने के चलते परेशानी हो रही है। यहां पर कोई सुनवाई करने वाला भी नहीं मिला है।

- संजीव कुमार, निवासी सिटी हॉर्ट कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed