{"_id":"674ca3f99fb3a2cc2705758b","slug":"work-will-start-on-jakhal-bhuna-road-in-february-commuters-from-dozens-of-villages-will-get-relief-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-125800-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल-भूना मार्ग पर फरवरी में शुरू होगा कार्य, दर्जनों गांव के राहगीरों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल-भूना मार्ग पर फरवरी में शुरू होगा कार्य, दर्जनों गांव के राहगीरों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव धांगड़ और बड़ोपल के बीच बस में लगी आग
जाखल। जाखल से कुलां, भूना और भूना से पाबड़ा गांव तक मार्ग के अब जल्द ही दिन फिरने वाले हैं। इस मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन ठंड के चलते कार्य फरवरी माह में शुरू होगा। 52 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इससे दर्जनों गांव और हजारों वाहनों चालकों को राहत मिलेगी। इस मार्ग का सीधा जुड़ाव पंजाब के प्रमुख शहरों से है। जिला मुख्यालय समेत अन्य जिलों के वाहन इसी रास्ते से पंजाब जाते हैं। जानकारी के अनुसार, पहले लोकसभा चुनाव और इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के कारण सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हुई है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की ओर से पहले ही सर्वे कर सड़क के निर्माण कार्य का खाका तैयार कर लिया गया था। इस मार्ग के निर्माण के लिए सरकार ने करीब 8 माह पहले ही राशि स्वीकृत कर, सड़क निर्माण के लिए मंजूरी दे दी थी।
इसके बाद पीडब्लूडी विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया से इस सड़क का टेंडर भी अलॉट कर दिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से आठ माह पहले ही लगभग 30 करोड़ रुपये से इस सड़क निर्माण का टेंडर जारी कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
संबंधित अधिकारियों का कहना है कि अब ठंड के कारण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सकेगा। विभाग की ओर से फरवरी माह तक उक्त सड़क बनाने पर रोक लगा दी गई है। निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के पास ही इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी होगी। सड़क का कार्य पूर्ण करने के लिए एक वर्ष की समय अवधि तय की गई है। सड़क की चौड़ाई सात मीटर की जाएगी जानकारी मुताबिक, यह सड़क कई जगहों पर अब साढ़े 5 मीटर चौड़ी है, जबकि नए निर्माण से उन जगहों पर सड़क की चौड़ाई 7 मीटर की जाएगी।