फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work stopped in Municipal Council, no cleanliness was done in the city

Fatehabad News: नगर परिषद में कामकाज ठप, शहर में नहीं हुई सफाई

Thu, 14 Dec 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Work stopped in Municipal Council, no cleanliness was done in the city
फतेहाबाद के ​शिवालय मार्केट में लगा कचरे का ढेर।
फतेहाबाद। नगर परिषद के कर्मचारियों ने वीरवार को मांगों को लेकर दो दिन के लिए हाजिरी लगाकर पेन डाउन टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई नहीं हुई और न ही डोर टू डोर कचरा उठान हुआ है। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से करीब 35 टन कचरा इकट्ठा हो गया है। नगर परिषद की अन्य ब्रांचों में भी कामकाज ठप है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिन के लिए शुरू हुई हड़ताल को लेकर संघ के सदस्यों ने किसी भी ब्रांच में कामकाज शुरू नहीं होने दिया। इसके चलते नगर परिषद की गृहकर शाखा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, बिल्डिंग ब्रांच में कामकाज बंद है। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता की ब्रांचों में काम पूरी तरह से बंद है। वीरवार को कार्यालय में गृहकर भरने पहुंचे लोगों को खाली कुर्सियां देखकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


दमकलकर्मी भी हड़ताल में शामिल, इमरजेंसी सेवाएं जारी
दमकलकर्मी भी हड़ताल में शामिल हुए हैं। लेकिन दमकल विभाग की इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। आगजनी की हुई एक घटना पर विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप में जमा नहीं हुआ करीब डेढ़ लाख गृहकर
नगर परिषद कर्मचारियों के हड़ताल से गृहकर शाखा पर भी असर पड़ा। ब्रांच में कामकाज बंद रहा। लोग गृहकर भरने पहुंचे लेकिन कर्मचारी नहीं मिले। इसके अलावा न ही प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने का काम हुआ। हड़ताल के चलते करीब डेढ़ लाख रुपये गृहकर जमा नहीं हुआ है।

लिपिकीय शाखा में छाया सन्नाटा
हड़ताल के चलते नगर परिषद की क्लेरिकल ब्रांच में भी सन्नाटा छाया रहा। अहम बात यह है कि शनिवार छुट्टी के चलते अब सोमवार को ही नगर परिषद कार्यालय में सुचारू रूप से काम हो पाएंगे।

आज भी रहेगी कर्मचारियों की हड़ताल
नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। इस दौरान कामकाज ठप रहेगा। डोर टू डोर कचरा उठान न होने से शहर में करीब 70 से 80 टन कचरा जमा हो जाएगा। डंपिंग प्वाइंट पर कचरे के ढेर लग चुके हैं। शहर के फव्वारा चौक, पीएनबी बैंक के सामने, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, शिवालय मार्केट के सामने कचरे के ढेर लगे हुए हैं।


सरकार ने नहीं सुनी बात, मजबूरी में करनी पड़ी हड़ताल : नरेश राणा
नगर परिषद प्रांगण में कर्मचारियों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता संघ की फतेहाबाद इकाई प्रधान नरेश राणा ने की व संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इकाई प्रधान नरेश राणा व जिला सचिव विजय ढाका ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ अपनी न्याय उचित मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत है। इससे पहले भी लगातार निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व सीएम के मुख्य सचिव वी.उमा शंकर की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। 29 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को दो दौर की वार्ता में लगभग सभी मांगों पर मंत्री ने जल्द ही पत्र जारी करने का विश्वास दिलाया था। कुछ पत्र जारी तो हुए हैं लेकिन समझौते से विपरीत तोड़-मरोड़ के पत्र जारी किए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड व जिला वरिष्ठ प्रधान ओम प्रकाश लौट ने बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों व तानाशाही के चलते मजबूरी में कर्मचारियों को पेन डाउन टूल डाउन हड़ताल करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की काफी कमी है। लगातार शहर की आबादी बढ़ रही है। सरकार का नियम है 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की नियुक्ति होनी चाहिए लेकिन हालत यह है 2000 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त है। सरकार इस कमी को तो पूरा करती नहीं है, सफाई अभियान के नाम पर कर्मचारियों का शोषण करती है। अधिकारी व सरकार के नेता फोटो सेशन करवा कर चले जाते हैं, असल में सफाई तो सफाई कर्मचारी को ही करनी पड़ती है। सरकार ने इसके विपरीत कार्य किया और गुरुग्राम के 3480 व नगर निगम रोहतक 500 सफाई कर्मचारियों सहित प्रदेशभर में 5000 सफाई कर्मचारियों की छंटनी करके उनको घर का रास्ता दिखा दिया है।

डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए हैं। बुधवार शाम को सफाई करवाई गई थी, शुक्रवार शाम को भी करवाने का प्रयास किया जाएगा।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed