फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work on Chilli lake project started, committee will tell how much will be excavated, fatehabad

चिल्ली झील प्रोजेक्ट पर काम शुरू, कमेटी बताएगी कितनी होगी खुदाई

Fri, 10 Jan 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Work on Chilli lake project started, committee will tell how much will be excavated, fatehabad
फतेहाबाद शहर का चिल्ली क्षेत्र जिसे झील बनाया जाना प्रस्तावित है - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। चिल्ली को झील बनाने की शहर की बहुप्रतीक्षित योजना पर काम शुरू हो गया है। चिल्ली शहर में 27 कनाल 7 मरले में फैली हुई है। सीएम घोषणा में शामिल इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने के लिए उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने तीन विभागों के कार्यकारी अभियंता की कमेटी बनाई है। ये कमेटी तय करेगी कि चिल्ली को झील बनाने के लिए कितनी खुदाई होगी, कितने हिस्से को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कमेटी बनाएगी कि चिल्ली झील के आसपास कितने पार्क बनेंगे और यहां तक बरसाती पानी के स्टोरेज के बाद फालतू पानी की निकासी कैसे होगी। कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट में देने के निर्देश दिए गए हैं। कमेटी में मुख्य रूप से सिंचाई विभाग के अधिकारी बताएंगे कि चिल्ली की कितनी खुदाई होनी चाहिए और कितना हिस्सा चौड़ा होना चाहिए। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताएंगे स्टोरेज के बाद व्यर्थ पानी की निकासी कैसे होगी। इसके अलावा पार्कों का डिजाइन नगर परिषद अधिकारी तय करेंगे।
विज्ञापन

ये होंगे कमेटी में शामिल
- कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग
- कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
- कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
तीन बार आया बजट, लेकिन सिरे नहीं चढ़ी योजना
चिल्ली को झील बनाने के लिए तीन बार बजट आ चुका है। लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाई है। नगर परिषद को चिल्ली के विकास के लिए पहले 2 करोड़ रुपये का बजट आया। नप ने 2015 में इसका एस्टीमेट बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को लिखा। लोक निर्माण विभाग ने इस पर करीब 5 करोड़ रुपये का खर्च बताया। इसके बाद नप को 3 करोड़ रुपये और मिल गए। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने जो ड्राइंग तैयार की थी उससे लोक निर्माण विभाग बरसात पानी के निकासी को देखकर पीछे हट गया। इसके बाद 8 करोड़ 42 लाख रुपये नप को और पानी निकासी के लिए मिले। जिसे अब हाल में नप ने जनस्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरे नहीं चढ़ी तो नप ने बनाया पार्क
चिल्ली को झील बनाने की योजना शुरू नहीं चढ़ी तो नप ने सीएम घोषणा के तहत आए पांच करोड़ रुपये में से 72 लाख रुपये में पुरानी तहसील चौक में बना दिया। ये पार्क चिल्ली के ऊपर बनाया गया है। इस पर करीब 72 लाख रुपये का खर्च आया है। इस पार्क को हेरिटेज पार्क का नाम दिया गया है।
------------
मैंने और सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने मिलकर चिल्ली का निरीक्षण किया है। इसे झील बनाने का विचार है, इस पर हम काम कर रहे हैं। पहले प्रपोजल था कि यहां ये बरसाती पानी रंगोई में डाला जाए। अगले सप्ताह तक हम रिपोर्ट उपायुक्त को दे देंगे।

बलविंद्र नैन, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
---------
सीएम घोषणा में शामिल चिल्ली झील पर काम शुरू हो गया है। तीन विभागों के एक्सईन की कमेटी बनाई गई है। अगले सप्ताह तक ये कमेटी चिल्ली झील पर कैसे काम शुरू करना है, इस पर रिपोर्ट देगी।
- रविप्रकाश गुप्ता, उपायुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed