फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work on bus queue shelters in limbo, passengers in trouble

Fatehabad News: बस क्यू शेल्टरों का काम अधर में, यात्रियों को परेशानी

Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Work on bus queue shelters in limbo, passengers in trouble
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने बस क्यू शेल्टर नहीं होने की वजह से पेड़ की छांव में खड़े  - फोटो : :गुरुवार को छपी खबर
फतेहाबाद। शहर में काफी जगहों पर बस क्यू शेल्टर नहीं होने की वजह बस में सफर करने वालों बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को रोजाना भीषण गर्मी में बस का इंतजार करना पड़ रहा है। नगर परिषद ने शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर बस क्यू शेल्टर लगाने की योजना अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

लगभग 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन शेल्टरों का ठेका एक एजेंसी को दिए जाने के बावजूद, अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। इस लापरवाही के चलते यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को धूप, बारिश और अन्य मौसमी परिस्थितियों में खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के जिन पांच स्थानों पर बस क्यू शेल्टर प्रस्तावित हैं, उनमें पुराना बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड के सामने, भट्टू रोड बस स्टैंड, बीघड़ रोड और भूना मोड़ कैंची आदि स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर रोजाना सैकड़ों लोग बसों का इंतजार करते हैं, लेकिन शेल्टर न होने के कारण उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद ने इस काम के लिए काफी पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी और एक एजेंसी को काम का ठेका भी सौंप दिया गया है। हालांकि, ठेका दिए जाने के कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी एजेंसी ने अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले हिसार की तर्ज पर बस क्यू शेल्टर बनाने की मिली थी अनुमति :
करीब चार साल पहले फतेहाबाद आए पूर्व शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने अधिकारियों को हिसार की तर्ज पर बने बस क्यू शेल्टर फतेहाबाद में बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन उसके बाद अधिकारियाें ने बस क्यू शेल्टर को लेकर रुचि नहीं दिखाई। जिसके बाद अब इस वर्ष टेंडर जारी हुआ, लेकिन टेंडर जारी करने के बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। करीब तीन साल से शहर वासी नए बस क्यू शेल्टर का इंतजार कर रहे हैं।

भट्टू रोड बस स्टैंड पर नहीं है शेल्टर की छत

- करीब तीन साल पहले से ही भट्टू रोड बस स्टैंड पर लगे बस क्यू शेल्टर की छत गिर चुकी है। इस कारण खराब मौसम व तेज धूप में लोगों को काफी दिक्कत होती है। भट्टू रोड पर बने बस क्यू शेल्टर पर सिर्फ बैठने की व्यवस्था है। इस कारण काफी यात्रियों को गर्मी में बस का इंतजार करना पड़ता है।

----

बस क्यू शेल्टर के निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। एजेंसी ने काम क्यों नहीं शुरू किया है। ये अधिकारियों से बात करके ही बता सकूंगा।

- राजेंद्र खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed