{"_id":"687be0ce26bab842700f95b6","slug":"work-is-being-done-at-bhattu-station-under-amrit-bharat-yojana-at-a-cost-of-rs-1234-crore-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137201-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टू स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत 12.34 करोड़ से हो रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टू स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत 12.34 करोड़ से हो रहे काम
Sat, 19 Jul 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण करते अपर मंडल रेल प्रबन्धक रूपेश कुमार।
भट्टू कलां। बीकानेर रेलवे मंडल के एडीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर-पश्चिम रेलवे के भट्टूकलां स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म, स्टेशन कक्ष, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार ने भट्टूकलां स्टेशन पर 12.34 करोड़ रुपयों की लागत से हो रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों की डिजाइन को देखा और कार्य कर रही टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कार्य को समय पर करने की हिदायत भी दी। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भट्टू स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य शुरू हो चुका है। लगभग 7 फीसदी कार्य हो चुका है।
स्टेशन पर सुंदरीकरण के लिए एलईडी लाइटिंग, दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जायेगा। स्टेशन के पुनर्विकास में स्थानीय कला एवं संस्कृति का समावेश भी किया जाएगा। इन सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त संकेत भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक पता सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ी को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय कारीगर एवं मजदूरों को रोजगार मिला है जिससे उनकी आय बढ़ी है। स्टेशनों के पुनर्विकसित होने से पर्यटन, स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।
अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार के इस दौरे में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) विष्णु चौधरी, वाणिज्य निरीक्षक सतपाल सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।