फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women upset by broken road expressed anger

टूटी सड़क से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, बोली जनस्वास्थ्य विभाग के जेई को सस्पेंड कीजिए, सिवरेज चेंबर बनाए गलत

Tue, 15 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women upset by broken road expressed anger
शहर के इंद्रपुरा मोहल्ला में बर्फ फैक्टरी वाली में सीवरेज डालने के बाद तोड़ी गई सड़क को दोबारा बनाने की मांग को लेकर महिलाओं समेत अन्य लोग नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे। इन लोगों ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक से सड़क बनाने की मांग की। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि नप सड़क बनाने को तैयार है लेकिन जो सीवरेज के चेंबर बने हैं वह गलत है। इन्हें पहले ठीक करवाया जाएगा और कमेटी इसको लेकर फाइनल प्रपोजल भी बना रही है लेकिन इससे पहले आने-जाने के रास्ते को नप एक सप्ताह के अंदर मिट्टी डलवाकर ठीक करवा देगी। सीवरेज चेंबर को लेकर महिलाओं का दर्द भी झलक गया और गुस्से में बोली कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कारण खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत देने आए कमल गोस्वामी, शालू गर्ग, हेमंत कुमार, कमलेश रानी, चंद्रकांता और सुनीता आदि ने कहा कि जब बर्फ फैक्टरी वाली गली में सीवरेज पाइप लाइन डाली जा रही थी तो गली के लोगों ने चेंबर और पाइप लाइन को लेकर एतराज जताया था उन्हें जन स्वास्थ्य विभाग के जेई द्वारा धमकी देकर चुप करवा दिया जाता था। जेई द्वारा कहा जाता था कि चेंबर नीचे होंगे तो पानी वापस आ जाएगा। सरकार को जन स्वास्थ्य विभाग के जेई गिरीश को सस्पेंड करना चाहिए क्योंकि उसी की वजह से सरकारी रुपये बर्बाद हुए हैं। इसके अलावा प्रत्येक घर का कनेक्शन लेने के लिए 10 से 15 हजार रुपये खर्च हुआ है।
विज्ञापन

नगर परिषद मिट्टी डलवाकर ठीक करेगा रास्ता
शिकायत लेकर आए गली के लोगों को कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर गली में मिट्टी डलवा दी जाएगी और आने जाने का रास्ता ठीक कर दिया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में कोई दिक्कत न हो इसको लेकर कमेटी बनाई गई है। कमेटी तय कर रही है कि पानी का बहाव कहां करना है और निकासी कैसे होनी है। कमेटी की फाइनल रिपोर्ट के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद गली के लोग कार्यकारी अभियंता के आश्वासन से सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक भी कर चुके है गली का दौरा
मानसून शुरू होने होने से पहले विधायक दुड़ाराम ने जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद अधिकारियों के साथ गली का निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों को जल्द समाधान के आदेश दिए थे लेकिन इसके बाद समाधान नहीं किया बल्कि हालात बिगड़ते गए। धर्मशाला रोड से लेकर बर्फ फैक्ट्री वाली गली तक दो-दो दिन तक जलभराव रहा।

जब चेंबर बन रहे थे तो मिस्त्री को बोला था कि चेंबर एक फुट नीचे ही रखे जाए। लेकिन इस दौरान लोगों व पार्षद प्रतिनिधि ने कहा था कि चेंबर ऊंचे ही होने चाहिए, सड़क का लेवल ऊपर उठाया जाएगा। अब मेरे ऊपर ही आरोप लगाए जा रहे हैं जो कि गलत हैं। - गिरीश कुमार, जेई जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed