{"_id":"67e44494151559f0ef08a6a1","slug":"women-travelling-in-a-car-snatched-the-earrings-of-an-old-lady-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-131321-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कार सवार महिलाओं ने छीनीं वृद्धा के कानों की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कार सवार महिलाओं ने छीनीं वृद्धा के कानों की बालियां
Wed, 26 Mar 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
जाखल। कार सवार दो महिलाएं बैंक शाखा से पेंशन राशि लेकर लौट रहीं वृद्धा से कानों की बालिया छीनकर फरार हो गईं। पीड़ित वृद्धा स्वर्ण कौर ने घटना की शिकायत जाखल थाने में दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
खंड के गांव चांदपुरा निवासी वृद्धा स्वर्ण कौर बुधवार को अपने पति के साथ कोऑपरेटिव बैंक की जाखल शाखा से पेंशन राशि लेकर घर लौटने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचीं। इसके बाद सफेद रंग की एक कार उनके पास आकर रुकी। उस कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार था। कार सवार महिलाओं ने पीड़िता से पहले रास्ता पूछा और फिर इसके बाद कहा कि उनकी कान की बालियां खराब हो गईं हैं। इसके बहाने उन्होंने पीड़िता स्वर्ण कौर के कानों की बालियां उतरवाकर ले लीं।
इसके बाद जब स्वर्ण कौर ने बालियां वापस मांगी, तो आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। पीड़िता के शोर मचाने तक आरोपियों की कार दूर जा चुकी थी। इसलिए पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के दिन दो मार्च को भी शहर के सबसे व्यस्त स्थान बाबा चौक के पास से दो महिलाओं ने एक वृद्धा के हाथ से सोने का कड़ा छीन लिया था।