फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women took out a Kalash Yatra on the occasion of Somnath Swabhiman festival and made people aware at the exhibition

Fatehabad News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, प्रदर्शनी में लोगों को किया जागरूक

Mon, 11 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Women took out a Kalash Yatra on the occasion of Somnath Swabhiman festival and made people aware at the exhibition
फतेहाबाद। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का स्वागत करते अधिकारीगण व यात्राएं
फतेहाबाद। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को दुर्गा मंदिर परिसर में जिलास्तरीय कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इससे पहले जाट धर्मशाला से दुर्गा मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रतिया विधायक जरनैल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी पहुंचे। मुख्य अतिथि चेयरमैन अमरपाल राणा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2026 भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान के इतिहास का महत्वपूर्ण वर्ष है क्योंकि इस वर्ष सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा स्वतंत्र भारत में मंदिर के पुनर्निर्माण एवं उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं बल्कि भारत की आत्मा, सनातन संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है। इतिहास साक्षी है कि सोमनाथ मंदिर को कई बार ध्वस्त किया गया लेकिन हर बार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, त्याग और समर्पण ने इसे पुन: स्थापित किया। यह केवल मंदिर का पुनर्निर्माण नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय स्वाभिमान का पुनर्जागरण था। इस अवसर पर डीसी डॉ. विवेक भारती, एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, डीएमसी प्रवीण कुमार, डीएसपी संजय कुमार, मंदिर समिति प्रधान राज कुमार गिल्होत्रा महेंद्र पंडित पुजारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बीजेपी नेताओं के साथ मंच पर बैठे कांग्रेस विधायक जरनैल

रतिया के कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के साथ मंच पर बैठे और संबोधित भी किया। ये दूसरा मौका है, जब रतिया विधायक को सरकारी कार्यक्रम में बतौर मेहमान बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले में नाम आने के बाद से जरनैल सिंह को लगातार सरकारी कार्यक्रमों में तवज्जो मिल रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की अदम्य आस्था और राष्ट्रीय दृढ़ता का जीवंत उदाहरण है।


------------



सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर भव्य प्रदर्शनी ने किया जागरूक



कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि चेयरमैन अमरपाल राणा ने उद्घाटन किया। सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी ने कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को मंदिर के उद्भव और इतिहास बारे जागरूक किया। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जिलास्तरीय समारोह में भगवान शिव स्तुति भजन प्रस्तुति सहित ओमकार मंत्र जाप तथा सोमनाथ से जुड़ी कथाओं का वाचन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed