{"_id":"698cbdaeba0d76b1c809e767","slug":"women-protest-over-the-unavailability-of-oil-and-sugar-at-the-depot-demand-a-separate-depot-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-148493-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डिपो पर तेल-चीनी नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा, अलग डिपो की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डिपो पर तेल-चीनी नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा, अलग डिपो की मांग
Wed, 11 Feb 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
डिपो पर राशन मिलने पर परेशानी के बारे में बतातीं महिलाएं।
टोहाना। शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित राशन डिपो पर राशन लेने आई महिलाओं को तेल और चीनी न देने के कारण विवाद हो गया। इस पर महिलाओं ने प्रशासन से वार्ड नंबर 8 में अलग डिपो शुरू करने की मांग की, ताकि उन्हें हर बार परेशानी का सामना न करना पड़े। करीब पांच वर्षों से वार्ड 11 का डिपो सस्पेंड है, जबकि वार्ड 8 के डिपो होल्डर के रिजाइन देने के बाद वार्ड 9 के डिपो होल्डर रजनी रानी पर दोनों डिपो का अतिरिक्त कार्य आ गया है, जिससे डिपो पर भीड़ रहती है।
महिलाओं सुदेश, अनीता और संतोष ने बताया कि वे तेल और चीनी लेने गई थीं, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया और कहा गया कि पहले वार्ड 11 के लोगों को राशन मिलेगा, आप दो-तीन दिन बाद आएं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जल्द ही वार्ड 8 में डिपो चालू किया जाए। डिपो होल्डर सोनू ने कहा कि पहले मशीन काम नहीं कर रही थी और राशन भी देर से आया था, लेकिन अब राशन दे दिया जाएगा।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि वार्ड 8 के डिपो होल्डर ने रिजाइन दिया है और वार्ड 11 का डिपो सस्पेंड है। उन्होंने कहा कि कोई भी वार्डवासी किसी भी डिपो से राशन ले सकता है और डिपो होल्डर मना नहीं करेंगे। मामले की जांच के बाद और जानकारी दी जाएगी।