फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women power plays an important role in the development of the country today: Dr. Deepti

देश के विकास में आज नारी शक्ति का अहम योगदान : डॉ. दीप्ति

Sun, 10 Mar 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women power plays an important role in the development of the country today: Dr. Deepti
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज में ‘नवरचना 2024-मैं आज की नारी हूं’ शीर्षक के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. दीप्ति धर्मानी ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में आज नारी शक्ति का अहम योगदान है।
विज्ञापन

वहीं विशिष्ट अतिथि एमएम एजुकेशन सोसाइटी की सदस्य व प्रमुख समाजसेवी रमिता बत्रा, सीडीएलयू सिरसा से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. संजू बाला व इनरव्हील क्लब फतेहाबाद की प्रधान डिंपल तनेजा व उषा दहिया ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएम एजुकेशन सोसायटी के प्रधान राजीव बत्रा ने की। प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। महिला सेल व यूथ रेडक्राॅस इंचार्ज डॉ. मिनाक्षी कोहली और लिटरेसी एंड फाइन आर्ट कोऑर्डिनेटर ज्योति नागपाल की देखरेख में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा जहां शानदार सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति दी गई, वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तीकरण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पोस्टर प्रदर्शित किए गए। फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के अलावा मेहंदी व नेल आर्ट के स्टाल भी लगाए गए। छात्राओं के लिए व्यक्तित्व विकास को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए रमिता बत्रा ने कहा कि उनके बुजुर्गों द्वारा लगाया गया एमएम कॉलेज रूपी पौधा आज एक वट वृक्ष का रूप ले चुका है। इस कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि आज हर महिला सशक्त है, वह समाज को नई दिशा दे रही है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल और राजनीति हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजू बाला ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाना, महिला सशक्तीकरण पर जोर देना है। साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकना अति आवश्यक है। डिंपल तनेजा ने कहा कि आज महिलाओं ने अपने आप को साबित करके दिखाया है। आज महिलाओं की स्थिति बेहतर हैं, मगर अभी भी महिलाओं के लिए काफी काम किया जाना बाकी है। बहुत से परिवर्तनों के बावजूद आज भी महिलाओं को संघर्ष करना पड़ता है।

इस अवसर पर अंजू बत्रा, डिम्पल तनेजा, नगरपरिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, रेणु नारंग, मंजू मेहता, संजना चौधरी, एमडी रावल, कुशला आर्या, रिचा बत्रा, साहिबा बत्रा, पूनम पाहवा, विभा मेहता, रेणुका बत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. भव्या मुखी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed