फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women are enthusiastic about celebrating Karva Chauth, women are doing a lot of shopping in the markets.

Fatehabad News: करवाचौथ मनाने को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में खूब खरीदारी कर रहीं महिलाएं

Sun, 13 Oct 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women are enthusiastic about celebrating Karva Chauth, women are doing a lot of shopping in the markets.
फतेहाबाद में करवा चौथ के ​लिए कपड़े की दुकान से खरीदारी करते महिलाएं।
फतेहाबाद। करवाचौथ के त्योहार के चलते खरीदारी करने वाली महिलाओं के स्वागत के लिए बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। शहर के थाना रोड, फव्वारा चौक, हंस मार्केट, जवाहर चौक, धर्मशाला रोड सहित चार मरला कॉलोनी में कपड़े व ज्वैलरी की दुकानों में नई-नई वैरायटी को तैयार कर डिस्पले में लगा दिया हैं।
विज्ञापन

इनके द्वारा ग्राहकों काे लुभाने के लिए नए-नए ऑफर भी दिए जा रहे हैं। ज्वेलरी से लेकर कपड़े, मेकअप सामग्री सभी की बिक्री में इजाफा होने लगा है। खरीदारी करने के लिए महिलाएं बाजारों में पहुंच रही हैं। करवाचौथ पर बाजार में उतारी गई लाइट वेट ज्वेलरी महिलाओं को काफी आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं महिलाएं सोने, चांदी के आभूषण भी पसंद कर खरीदारी कर रही है। इसमें भी पाजेब, ब्रेसलेट चांदी और सोने दोनों में ही उपलब्ध हैं। पर्व को लेकर शहर के विभिन्न ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं का सजने-संवरने के लिए आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शहर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लरों ने करवाचौथ को देखते हुए स्पेशल पैकेज जारी किए हैं, जिनमें पैडीक्योर, मैनीक्योर, फेशियल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ब्यूटी पार्लर स्पेशल छूट तो मेंहदी लगवाने के लिए करवानी पड़ रही एडवांस बुकिंग
-कई ब्यूटी पार्लर संचालकों ने करवाचौथ पर अपने स्पेशल पैकेज के रेट पर स्पेशल छूट घोषित की है। करवाचौथ तक पार्लर में महिलाओं की खूब गहमा-गहमी रहेगी। इसके अलावा मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं द्वारा एडवांस में बुकिंग करवाई जा रही है। ब्यूटी पार्लर के संचालक जितेंद्र, हिमांशु, रोहित, संजना, पूजा आदि ने बताया कि उनके पास करवाचौथ पर तैयार होने के लिए फोन पर काफी बुकिंग आ रही है। महिलाएं बाल को स्ट्रेट करवाने के साथ-साथ मेकअप करने के लिए बुकिंग करवा रही है।
-------
तरह-तरह की साड़ियां बाजार में बिकना शुरू
-बाजार में शिफान, जार्जेट अथवा नेट वर्क, ब्रासो, ब्रोकेट, क्रेप की साड़ियां बाजार में इन दिनों मिल रही हैं। वहीं बनारसी, हैदराबादी व लुधियाना की साड़ियों की खास डिमांड है। रंगों में इस दौरान लाल व मैहरून के अलावा नीले, हरे, पीले नारंगी रंग के अलावा विभिन्न रंगों के परिधान चल रहे हैं। ज्यादातर साड़ियां हैवी पल्लू वाली चल रही हैं। दुकानदार विजय ने बताया कि करवाचौथ के लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में 500 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। नए विवाहित महिलाएं साड़ियों के अलावा लहंगे भी पसंद कर रही हैं।

--------
करवाचौथ की पूजा सामग्री में भी आया बदलाव
- करवाचौथ के व्रत पर उपयोग होने वाली पूजा सामग्री में भी काफी बदलाव हुआ है। पहले महिलाएं स्टील की थाली में मिट्टी का करवा रख कर पूजा करती थी। लेकिन अब थाली व करवा के भी भिन्न-भिन्न डिजाइन आने लगे हैं। कोई महिला अपने पति के साथ वाली फोटो थाली पर बनावा रही हैं तो कोई थाली को शानदार तरीके से डिजाइन करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed