फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman's dead body found in Bhakra Canal, stones were tied with chains around her neck and legs

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में मिला महिला का शव, गले व पैर में जंजीर से बंधे थे पत्थर

Sat, 27 May 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in Bhakra Canal, stones were tied with chains around her neck and legs
टोहाना क्षेत्र से गुजर रही भाखड़ा नहर, जिसमें महिला का शव बरामद हुआ। 
टोहाना(फतेहाबाद)। गांव लोहाखेड़ा से गुजर रही भाखड़ा नहर में शुक्रवार सुबह महिला का शव बरामद किया है। महिला के गले व पैर में जंजीरों से पत्थर बांधे हुए थे। शव भी गली-सड़ी हालत में था। पुलिस को शक है कि पंजाब क्षेत्र में महिला की हत्या करके नहर में शव फेंका गया है। पुलिसकर्मियों ने शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। जहां देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

फिलहाल टोहाना शहर थाना पुलिस ने महिला के शव की जानकारी देने वाले फोटोग्राफर आशीष के बयान पर आईपीसी की धारा 201, 302 के तहत अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुत्ते को घुमाने गए आशीष ने दी शिकायत
किला मोहल्ला निवासी फोटोग्राफर आशीष शाम के समय भाखड़ा नहर के किनारे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गया। जब वह भाखड़ा नहर पुल के पास पहुंचा तो देखा कि नहर में महिला का शव टोहाना से लोहाखेड़ा की ओर बह रहा था। इसके बाद उसने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। शव को बाहर निकाला तो सभी हैरान रह गए। महिला के गले और दाहिने पैर में लोहे की जंजीरों से पत्थर बांधे हुए थे तथा शव पुरी तरह गल चुका था। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस को जांच में मृत महिला के हाथ में एक कड़ा मिला है, जिस पर इन्सां लिखा हुआ है, इससे उसके डेरा सच्चा सौदा सिरसा की श्रद्धालु होने के भी कयास लगाए गए हैं। पुलिस अब रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का शव शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है। हाथ में पहने कड़े पर इन्सां लिखा हुआ है। फिलहाल नामालूम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
-शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed