{"_id":"65dc4d392b61a2a1ab09d23d","slug":"woman-murdered-in-shergarh-dhani-in-fatehabad-brother-accuses-husband-of-murder-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: शेरगढ़ ढाणी में महिला की हत्या, मृतका के भाई ने पति पर लगाए मर्डर के आरोप, मुंह और गले पर किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: शेरगढ़ ढाणी में महिला की हत्या, मृतका के भाई ने पति पर लगाए मर्डर के आरोप, मुंह और गले पर किए वार
Mon, 26 Feb 2024 02:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:05 PM IST
सार
फतेहाबाद से महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के सिर, मुंह व गले पर हमला करके उसे मारा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के रतिया के गांव शेरगढ़ ढाणी में एक महिला की नुकीले हथियारों के वार से हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव सोमवार सुबह घर के बाहर पड़ी ईंटो के आसपास खून से लथपथ पड़ा मिला। वहीं मृतक महिला के भाई मक्खन ने अपने जीजा पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। मक्खन सिंह ने बताया कि सुबह सवा 6 बजे पैसे से ड्राइवर उसके जीजा बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिकर सिंह ने फोन करके बताया कि वह गुरुग्राम है और उसकी पत्नी रानी कि किसी ने हत्या कर घर के बाहर फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन तुरंत पंजाब से निकल पड़े और परिजनों के साथ घंटे बाद जैसे ही गांव आए तो उनकी बहन घर के बाहर लहुलुहान हालत में थी और उसका जीजा भी घर पर ही मौजूद था। मक्खन ने बताया कि बच्चे सुबह उठने के बाद से ही उल्टियां कर रहे थे, जिससे लग रहा था कि उन्हें उसके जीजा ने कोई नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया और उसके बाद उसकी बहन की हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन के सिर, मुंह व गले पर हमला करके उसे मारा गया है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मृतका के भाई मक्खन की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताजा रहा है पुलिस को दी शिकायत में बुढलाडा निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि उसकी बहन रानी की 25 वर्ष पहले शेरगढ़ ढाणी निवासी ड्राइवर विक्रमजीत से हुई थी उसकी बहन के चार बच्चे जिसमें तीन लड़कियां और सबसे छोटा लड़का है। मक्खन ने आरोप लगाया कि विक्रमजीत अन्य महिलाओं के संपर्क में था जिसके चलते वह एक बार जेल भी जा चुका है।
उन्होंने कहा कि इन विवादों के चलते वह उसकी बहन के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा करता था। कुछ दिन पहले भी उसके जीजा ने उसकी बहन की पिटाई की थी। मक्खन ने आरोप लगाया कि रविवार रात को उसके जीजा विक्रम ने अपने बच्चों को कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और किसी नुकीले हथियार से उसकी बहन की हत्या कर दी। शव को बाहर फेंक कर वहां से फरार हो गया। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर डीसीपी संजय सिंह, शहर थाना प्रभारी जय सिंह और सीन ऑफ क्राइम मीटिंग मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।