फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman killed, three injured in bike-truck collision

Fatehabad News: मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ी, महिला की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, three injured in bike-truck collision
फतेहाबाद। गांव थेड़ी के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ गए। दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने गांव अकांवाली निवासी 40 वर्षीय बंसोबाई को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा तीन घायल युवकों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में सदर पुलिस ने मृतक बंसोबाई के बेटे बलजीत के बयान पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव अकांवाली निवासी बलजीत ने बताया कि उसकी मां बंसोबाई गांव के ओमप्रकाश के साथ गांव थेड़ी से मोटरसाइकिल पर गांव अकांवाली आ रहे थे। गांव थेड़ी के पास गांव नखाटिया की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। टक्कर से दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बंसोबाई को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed