फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman getting crushed by tractor hay fields

खेतों से घास ला रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला

Mon, 15 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खेत से घास लेकर आ रही एक महिला को गांव खान महोम्मद के पास ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। रविवार दोपहर को हुए इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे मेें लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खान महोम्मद निवासी 38 वर्षीय राजबाला पत्नी धर्मपाल गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत से घास लेकर आ रही थी। इस दौरान दोपहर 2 बजे के करीब संतुलन बिगड़ने से फतेहाबाद से नागपुर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली खेतों में जा घुसी। खेत में ट्रैक्टर राजबाला के ऊपर चढ़ गया। इस दुर्घटना में राजबाला का सिर बुरी तरह से कुचला गया। राजबाला के पीछे आ रही चार महिलाएं इस हादसे में बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में लेकर चालक की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक खेताें से मिट्टी भरकर ले जाते हैं। इससे अकसर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थर उतारते समय राजमिस्त्री और  मजदूर दबे, घायल

भूना। ट्रैक्टर-ट्रॉली से पत्थर उतारते समय उसके नीचे दबने से राजमिस्त्री और मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की चीखपुकार सुनकर दर्जनों लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मलबे को हटाकर उन्हें निकाला। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना दाखिल करवाया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


जानकारी के अनुसार भूना निवासी 55 वर्षीय राजमिस्त्री धर्मपाल व मजदूर 22 वर्षीय मोनू शहर में भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे। रविवार दोपहर 2 बजे के करीब सीमेंट के पत्थरों से भरी  ट्राली  से समान उतारा जा रहा था और दोनों ट्रॉली के पास खड़े थे। इसी दौरान सीमेंट के बने पत्थर दोनों पर आ गिरे और दोनों पत्थरों के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनी तो वे मौके पर एकत्रित हुए और तुंरत पत्थर हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला और सीएचसी भूना में दाखिल करवाया। बहरहाल दोनों अग्रोहा मैडीकल कॉलेज में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed