फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman ends her life by hanging herself in village Alika

Fatehabad News: गांव अलीका में महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की

Sun, 06 Oct 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 06 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman ends her life by hanging herself in village Alika
रतिया। गांव अलीका में 25 वर्षीय महिला ने शनिवार दोपहर को अपने मायके के घर में बने कमरे की छत पर लगे गार्डर से चुनी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों से तंग होकर आत्महत्या करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल सदर पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर उसके पति व सास के खिलाफ उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव अलीका निवासी रमेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने छोटी बहन 25 वर्षीय रमन रानी की शादी 10 मार्च 2023 को पंजाब के खनौरी में सीएससी में काम करने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ की थी। रमेश ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद उसकी बहन घर आई तो उसने बताया कि उसे उसका पति गुरप्रीत पसंद नहीं करता तथा उसकी सास संतरो भी बार-बार ताने मारती है। इसके चलते उनके घर में अक्सर घरेलू झगड़ा रहता था। रमेश ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व घर में हुए झगड़े के बाद वह करीब 20 दिन पहले अपनी बहन रमन को गांव अलीका ले आया था। शनिवार दोपहर को उसकी बहन घर में बने कमरे की छत पर लगे गाडर से चुनी से फंदा लगाए हुई मिली। उन्होंने अपने आसपास के पड़ोसियों के सहयोग से नीचे उतारकर चिकित्सकों से जांच करवाई तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नागपुर पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने रमेश की शिकायत पर मृतक महिला रमन रानी के पति गुरप्रीत व सास संतरो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।रतिया के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed