फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman dies due to electric shock in fodder cutting machine in Nadhodi

Fatehabad News: नाढोड़ी में चारा काटने वाली मशीन में करंट आने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock in fodder cutting machine in Nadhodi
भूना। गांव नाढोड़ी में शुक्रवार देर शाम को खेतों की ढाणी में चारा काटने वाली मशीन में करंट आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लेकर पहुंची। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नाढोड़ी निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी किरण शुक्रवार देर शाम को पशुओं के लिए हरा चारा काटने के लिए मशीन पर गई थी। किरण ने जैसे ही मशीन को चालू किया तो उसमें करंट आ गया। मशीन में चारा डालते समय किरण करंट की चपेट में आ गई और मशीन के साथ ही चिपक कर झुलस गई। खेत में नजदीक ही काम कर रहे महिला के देवर विनोद कुमार ने देखा तो वह दौड़ कर मौके पर पहुंचा और मशीन के तार को काटकर दूर किया। महिला किरण की करंट से झुलसने के बाद हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को तुरंत सीएचसी केंद्र भूना लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति सुभाष चंद्र ने बताया कि उसके दो मासूम बच्चे 13 वर्षीय अरुण व 11 वर्षीय अमन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने नाढोड़ी गांव में एक महिला को करंट लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed