{"_id":"668af63376813443b80093a4","slug":"woman-died-after-collision-with-training-roadways-bus-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-119079-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रशिक्षण रोडवेज बस की टक्कर के बाद हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रशिक्षण रोडवेज बस की टक्कर के बाद हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव झलनियां के पास प्रशिक्षण रोडवेज बस के साथ कार की हुई टक्कर के बाद महिला की हुई मौत मामले में सदर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रोडवेज महाप्रबंधक, कंट्रोलर हरियाणा रोडवेज और संबंधित प्रशिक्षण बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दुर्घटना का मामला 19 फरवरी का है।
आरोप है कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने मामले में बिना बयान लिए इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए डीडीआर काट दी थी। मामले में कोर्ट में इस्तगासा दायर किया गया। इस्तगासे में गांव नाढोडी निवासी राजकुमार ने बताया कि 19 फरवरी 2024 को अपनी मां सरस्वती को दवाई दिलवाने के लिए कार में फतेहाबाद आ रहा था। जब गांव झलनियां के पास पहुंचे तो आगे-आगे रोडवेज प्रशिक्षण बस चल रही थी। सड़क के बीच लापरवाही से बस चला रहा था और जब कार को दाहिने साइड में किया तो सामने अचानक स्कोरपियो गाड़ी आ गई और बस चालक ने बिना वजह अचानक ब्रेक लगा दी जिससे कार प्रशिक्षण बस के पीछे जा टकराई और मुझे व मां को चोटें आई। राहगीरों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम अस्पताल में आई और बयान देने के हालात में न होने के कारण खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और चले गए। उपचार के दौरान मां की 24 फरवरी को मौत हो गई। आरोप है कि सड़क दुर्घटना में मां की हुई मौत को लेकर जब सदर थाना में मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंचा तो बताया गया कि उक्त दुर्घटना मामले में प्रार्थी के बयान पर एक डीडीआर दर्ज हो चुकी है। जब डीडीआर की कॉपी ली गई तो पता चला कि पुलिस ने दुर्घटना को इत्तफाकिया होना बताया है। जबकि लापरवाही से बस चलाकर, सड़क के बीच अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।